Bharat ka kshetrafal kitna hai : दोस्तों भारत एक ऐसा देश है जहां विविधता में एकता पाई जाती है। भारत के विषय में कई महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ आज हम आपके लिए कुछ ऐसे सवालों के जवाब लेकर आए हैं, जो आपके लिए कई महत्वपूर्ण जानकारियों से भरी होगी। यहां हम भारत से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे भारत की क्षेत्रफल कितनी है के बारे में बताने वाले हैं।
विषय सूची -
भारत का क्षेत्रफल कितना है ? ( Bharat ka kshetrafal kitna hai )
भारत एक बड़े भौगोलिक विस्तार वाला प्रायद्वीप देश है। इसका क्षेत्रफल 3287263 वर्ग किलोमीटर है इसी कारण भारत को विश्व दृष्टि से भारत को भौगोलिक दृष्टि से विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश माना जाता है इसका क्षेत्रफल उत्तर से दक्षिण तक 3214 किलोमीटर तथा पूरब से पश्चिम तक 822 किलोमीटर है।
भारत की स्थिति के आधार पर यह उत्तर में हिमालय पर्वत एवं पश्चिम में अरब सागर से घिरा हुआ है जबकि पूर्व में बंगाल की खाड़ी एवं दक्षिण में हिंद महासागर इसे चारों तरफ से गिरे हुए हैं।
भारत में बंदरगाह की प्रधानता है, जिस कारण यहां 11 बंदरगाह है जो मुख्य रूप से कांदला, मुंबई, मर्मोगोवा, न्यू मंगलोर, कोच्ची में स्थित है। जबकि पूर्वी समुद्र तट पर बंगाल की खाड़ी की तरफ- तूतीकोरिन, मद्रास (चेन्नई), विशाखापट्टनम, पारादीप, हल्दिया, पोर्टब्लेयर बंदरगाह स्थित है। इन सभी बंदरगाहों पर केंद्र सरकार का नियंत्रण है।
भारत का 95% व्यापार इन्हीं बंदरगाहों तथा समुद्री मार्गो से होता है। इसके अतिरिक्त समुद्री जल क्षेत्र में स्थित तेल व प्राकृतिक गैस, खनिज पदार्थ तथा मछली उत्पादन का भारतीय अर्थव्यवस्था एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान करते है।
हिन्द महासागर के बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में अंडमान व निकोबार द्वीप समूह तथा अरब सागर लक्षद्वीप द्वीप स्थित है। पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में गुजरात के कच्छ तक इसका विस्तार लगभग 2900 किलोमीटर तथा उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक इसका विस्तार लगभग 3200 किलोमीटर है।
भारतीय समुद्र तट की कुल लंबाई 7516.6 किलोमीटर है।इसमें से भारतीय मुख्य भूमि का तटीय विस्तार 6300 किलोमीटर तथा द्वीप क्षेत्र अंडमान निकोबार एवं लक्ष्यदीप का संयुक्त तटीय विस्तार 1216.6 किलोमीटर है।
भारतीय समुद्र तट पर नौ राज्य तथा चार केंद्र शासित राज्य स्थित है। भारतीय तटीय राज्यों का विस्तार इस प्रकार से गुजरात (1600 किलोमीटर), महाराष्ट्र (720 किलोमीटर), गोवा (101 किलोमीटर), कर्नाटक (300 किलोमीटर), केरल (550 किलोमीटर), तमिलनाडु (980 किलोमीटर), आंध्र प्रदेश (970 किलोमीटर), उड़ीसा (484 किलोमीटर) तथा पश्चिम बंगाल (210 किलोमीटर) है।
जबकि केंद्र शासित क्षेत्र दमण व दीव, लक्षद्वीप, पांडिचेरी एवं अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह है। भारत में कुल 1197 द्विप है तथा भारतीय तटीय सीमा पर 11 बड़े, 20 मध्यम तथा 144 छोटे बंदरगाह स्थित है।
उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत में कर्क रेखा (23° 30’) देश के मध्य से होकर जाती है। दक्षिण से उत्तर की ओर भारत के भूमि का विस्तार उत्तरी अक्षांश के बीच 8°4’ तथा 37°6’ तक है।
भारत का क्षेत्रफल आर्थिक क्षेत्र के अनुसार 2.02 मिलियन वर्ग किलोमीटर है। भारत जैसे विशाल राष्ट्र की सुरक्षा के लिए तीन आवश्यक तत्व है – विकास, प्रतिरक्षा और आपदा प्रबंधन।
भारत में स्थानीय एवं जलीय सीमा का विस्तार है जिसमें 15,106.7 किलोमीटर के क्षेत्र में स्थल का विस्तार माना गया है। भारत के पड़ोसी देशों की संख्या 7 है जो स्थल भाग से सटे हुए हैं।
इसमें चीन के साथ 3428 किलोमीटर, भूटान के साथ 699 किलोमीटर, म्यानमार के साथ 16 से 43 किलोमीटर एवं बांग्लादेश के साथ 4096.7 किलोमीटर की सीमाएं है। अफगानिस्तान की सीमा कश्मीर से होकर 106 किलोमीटर तक लगती है।

जनसंख्या के आधार पर भारत का विश्व मे स्थान ?
जनसंख्या की दृष्टि से भारत विश्व में चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश माना जाता है। वर्तमान समय में भारत की कुल आबादी 1,389,046,200 (1अरब 38 करोड़) है जबकि चीन का कुल जनसंख्या 143 करोड़ है। चीन ने इस बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए कई जागरूक क़दम उठाए, जिससे चीन ने अपनी आबादी को नियंत्रित कर लिया। भारत की आबादी हर दस साल में 17.64% की दर से बढ़ रही है। जो पहले दस साल में 21.54% थी। अगर इसी प्रकार भारत की जनसंख्या बढ़ती रही तो उपलब्ध साधन कम पड़ जायेंगे।
भारत की स्थिति एवं सीमा (Status and boundary of India):
दक्षिण एशिया में स्थित भारत भारतीय उप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। यह पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित है।
भारत विश्व में भौगोलिक दृष्टि सातवां सबसे बड़ा तथा जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा उत्तर पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान एवं पूर्व में बांग्लादेश तथा म्यांमार स्थित है। इसके उत्तर में हिमालय पर्वत तथा दक्षिण में हिंद महासागर स्थित है। इसके दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम में अरब सागर स्थित है।
भारत एक संप्रभुतासंपन्न तथा विकासशील देश है जो जनतांत्रिक तथा सर्वधर्म का समर्थन करता है। भारत विश्व में उन देशों में से एक है जो शांति तथा एकता का प्रतीक माना जाता है। भारतीय संविधान धर्मनिरपेक्षता तथा लोकतंत्र पर आधारित है।
जहां विभिन्न धर्मों के लोग एक साथ रहते हैं तथा यहां विभिन्न प्रकार की संस्कृति अपनाई जाती है। यहां की राष्ट्रीय भाषा हिंदी है। विश्व में भारतीय अर्थव्यवस्था पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था मानी जाती है परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण तथा अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा और आतंकवाद जैसे कई चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध बहुभाषी और बहुजातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है।
भारत का राष्ट्रीय प्रतीक एवं धर्म (National Emblem and Religion of India):
भारत का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है। भारत एक शांतिप्रिय देश है , जहां से दुश्मनों को भी क्षमा करने का सीख दिया जाता है। भारत देश विश्व में एकता का प्रतीक है। एक बहुजातीय तथा बहुधार्मिक राष्ट होने के कारण भारत को समय-समय पर सांप्रदायिक तथा जातीय विद्वेष का शिकार होना पड़ा है फिर भी भारत पूरे विश्व को एकता और भाईचारे का संदेश को देता है।
निष्कर्ष ( conclusion )
दोस्तों हम आशा करते हैं कि आपको हमारी पोस्ट Bharat ka kshetrafal kitna hai एवं भारत से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी काफी पसंद आई होगी।
यदि आप भारत अथवा अन्य देशों से संबंधित जानकारी उपलब्ध करना चाहते हैं तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
यह भी पढ़े –