Nokia Kis Desh Ki company Hai : हेलो दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से हम Nokia कंपनी के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। Nokia कंपनी जोकि बहुत पुरानी कंपनी मानी जाती है और इस कंपनी ने अपने सभी ग्राहकों को हमेशा से क्वालिटी प्रोडक्ट दिया है।
पहले के समय में Nokia बहुत ही अधिक प्रचलित हुआ करता था। अधिकतर लोग यदि किसी स्टोर में फोन लेने चले जाते थे, तो वह Nokia के फोन को ही लेना पसंद करते थे क्योंकि उन्हें सबसे अधिक इसी फोन पर विश्वास था।
एक समय था जब लोगों की पहली पसंद Nokia हुआ करती थी। पहले लोगों के हाथ में स्मार्टफोन की जगह Nokia के फोन हुआ करते थे।
दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से हम जानेंगे कि Nokia Kis Desh Ki company Hai। नोकिया कंपनी के मालिक कौन है, नोकिया कंपनी के इतिहास एवं नोकिया कंपनी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगे । यदि आप नोकिया कंपनी से जुड़ी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें ।
विषय सूची -
नोकिया किस देश की कंपनी है। ( Nokia Kis Desh Ki company Hai )
नोकिया कंपनी फिनलैंड देश की कंपनी है। एवं इस कंपनी का मुख्यालय फिनलैंड देश के स्पू (Espoo) में स्थित है। इस कंपनी की स्थापना 12 मई 1865 ईसवी में फिनलैंड के ताम्पेरे में फ्रेडरिक इदेस्ताम के द्वारा की गई।
12 मई 1865 ईसवी में फ्रेडरिक इदेस्ताम ने इस कंपनी की स्थापना मोबाइल बनाने के लिए नहीं अपितु पेपर मिल के लिए की थी और इस कंपनी को नोकिया नाम वहां पर बहने वाली नोकिंवीरता नदी की वजह से मिला था।

नोकिया कंपनी के मालिक कौंन है। ( Nokia Company ke Malik kon hai )
दोस्तों नोकिया कंपनी के मालिक का नाम ” जिन फ्रैंकोइस बैरिल ” ( Jean- francois- Baril ) है, एवं इस कंपनी में कार्य करने वाले प्रमुख लोगों के नाम सारी बलदुलफ , राजीव सूरी , क्रिस्टीन पुल्लोला आदि है।
Read Also – Vivo Kis Desh Ki Company Hai Full Details
Read Also – Motorola Kis Desh Ki Campany Hai। Full Details

Nokia कंपनी की शुरुआत एवं कंपनी का इतिहास
फ्रेडरिक एवं उनके कुछ दोस्तों ने मिलकर 1871 ईस्वी में NokiaAB नामक इस कंपनी की शुरुआत की थी। यह कंपनी साल 1922 ईस्वी में फिनिश केबल वर्क एवं फिनिश रूबर वर्क इन दो कंपनियों को साथ मिलाकर फ्रेडरिक ने केबल और इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों का व्यापार शुरू किया।
यह व्यापार इतनी तेजी से विकसित हुआ कि नोकिया कंपनी एवं उसके दो साथी फाइनेंस रूबर वर्क और फाइनेंस केबल वर्क इन तीनों ने मिलकर नोकिया कॉरपोरेशन नामक एक कंपनी की स्थापना 1967 ईस्वी में कर दी।
इन तीनों द्वारा स्थापित नोकिया कॉरपोरेशन के प्रमुख चार बिजनेस हो गए जैसे फॉरेस्ट्री इलेक्ट्रॉनिक केबल और रबड़।
उसके बाद नेटवर्किंग और रेडियो इंडस्ट्री में भी 1970 से में नोकिया कंपनी ने ध्यान दिया। यहां पर कंपनी फिनलैंड देश के उन जवानों के लिए रेडियो इक्विपमेंट तैयार करने का कार्य करती थी।
उसके बाद रसिया जैसे बड़े लोकप्रिय देश एवं मार्केट में भी 1980 ईस्वी तक नोकिया कंपनी ने अपनी पकड़ बना ली थी।
नोकिया कंपनी आगे चलकर इतनी प्रचलित हो गई कि उसने 1980 से लेकर 1990 तक तीन कंपनियों से हाथ मिलाया।
1984 में सलोरा कंपनी जो टीवी तैयार करती थी और 1985 में लक्सर ए बी जो कंप्यूटर बनाने का कार्य करती थी, 1987 में ओसनिक कंपनी यह भी टीवी बनाने का कार्य करती थी। इन तीनों कंपनियों से मिलकर नोकिया कंपनी टेलीविजन की दुनिया में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी के रूप में जाने जाने लगी थी।
जब नोकिया कंपनी इतनी अधिक प्रचलित हो गई तब नोकिया कंपनी ने मोबाइल के क्षेत्र में कदम बढ़ाया। नोकिया कंपनी ने टेलीफोन कंपनी मोबीरा से मिलकर 1982 ईस्वी में अपना पहला फोन मार्केट में लांच किया था। जिसका नाम उन्होंने मोबीरा सीनेटर रखा था।
नोकिया ने 1987 में पहला पोर्टेबल मोबाइल जिसका नाम मोबीरा सिटीमैन था वह लांच किया था। फिर उसने सीमेंस कंपनी से मिलकर 1990 में पहला GSM नेटवर्क बनाया था।
उसके बाद फिनलैंड देश के पंतप्रधान हरि हॉलकैरी ने 1 जुलाई 1991 में नोकिया फोन से पहला जीएसएम कॉल किया था। इसी कारण से नोकिया कंपनी मोबाइल नेटवर्क कंपनियों में सबसे अधिक प्रचलित हो गया।
नोकिया कंपनी ने 2003 में नोकिया 1100 लांच किया था जो सबसे अधिक बिकने वाला फोन बन गया था। जिसके कारण नोकिया बाजार में बहुत अधिक बिकने के कारण लोगों में बहुत अधिक लोकप्रिय हो गया था।

नोकिया कंपनी से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य –
1. नोकिया कंपनी के सीईओ राजीव सूरी जी हैं जो कि एक भारतीय नागरिक हैं।
2. नोकिया कंपनी का सबसे अधिक बिकने वाला मोबाइल फोन नोकिया 1100 था। यह दुनिया में सबसे अधिक बिकने वाले मोबाइल फोन में से एक था।
3. नोकिया कंपनी का व्यापार आज के समय में लगभग 165 से भी अधिक देशों में फैली हुई है।
4. नोकिया का सबसे महंगा मोबाइल फोन Nokia 9 pureview है।
5. Nokia 9 pureview दुनिया का एक ऐसा पहला मोबाइल है जिसमें आपको 41MP का सेंसर और 5 कैमरा है।
6. नोकिया और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने इतिहास की एक सबसे बड़ी डील की थी जिसका अमाउंट 7.2 अरब डालर था।
Nokia कंपनी में बनने वाले product की list
1. Mobile Phone
2. SmartTv
3. Tablets
4. Wi-fi Routers
5. ADSL Moderms
6. Computer Displays
7. Computers
8. GPS Products
9. WLAN Product
10. Telephone Switches
11. VR Cameras
12. Operation System
13. Digital Television
14. Military Communications And Equipment
15. Digital Audio
16. COMPUTER Display
17. Featured Phone
Read also – Samsung Kis Desh Ki Company Hai। Full Details
Read also – MI Kis Desh Ki Company Hai Full Details
निष्कर्ष ( Conclusion )
दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से आप ने जाना कि Nokia Kis Desh Ki company Hai, Nokia Company ke Malik kon hai, नोकिया कंपनी का इतिहास एवं नोकिया कंपनी से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
दोस्तों आशा करते है आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी और आपको नोकिया फोन से जुड़ी हुई समस्त जानकारियां मिल गए होंगे ।
यदि आप यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करें तथा यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो नीचे कमेंट के माध्यम से जरूर पूछे हम आपके प्रश्नों के उत्तर अवश्य देंगे धन्यवाद ….